महागठबंधन में वापसी के लिए जेडीयू है तैयार, कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त
महागठबंधन में वापसी के लिए जेडीयू है तैयार, कांग्रेस के सामने रखी ये शर्त
नई दिल्ली। रविवार को नई दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यकारिणी की अहम बैठक में पार्टी की दशा-दिशा पर गंभीर विमर्श हुआ। इस बैठक में भविष्य में पार्टी की क्या योजनाएं और तैयारियां हैं? इस पर विस्तृत ढंग से प्रकाश डाला गया। जेडीयू ने उन अटकलों का भी जवाब दिया जिनमें आरजेडी-कांग्रेस के साथ पुनः गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं।ये भी पढ़ें :-जदयू कार्यकारिणी के इस फैसले से मोदी सरकार के प्लान को लगा बड़ा झटका
जेडीयू ने कहा कि कांग्रेस जब तक आरजेडी पर अपना स्टैंड साफ नहीं कर देती, तब तक बातचीत संभव नहीं
जेडीयू के महासचिव केसी त्यागी ने पत्रकारों से कहा, कांग्रेस जब तक आरजेडी जैसी भ्रष्ट पार्टी पर अपना स्टैंड साफ नहीं कर देती, तब तक उससे किसी प्रकार की बातचीत संभव नहीं है। पार्टी की तैयारियों के बारे में त्यागी ने कहा कि पार्टी मणिपुर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि हम बीजेपी की मदद कर रहे हैं लेकिन हम न तो मदद कर रहे हैं और न ही विरोध कर रहे हैं।
बैठक में शामिल अधिकांश पार्टी नेता नीतीश कुमार के इस प्रस्ताव से सहमत थे कि बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन बरकरार रहना चाहिए। हालांकि इस दौरान यह भी तय किया गया कि बिहार के बाहर भी पार्टी अपना विस्तार जारी रखेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बैठक में शीट शेयरिंग को लेकर भी चर्चा हुई और तय किया किया गया बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से जेडीयू कम से कम 17-18 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने सीटों की दावेदारी पर भी विचार किया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, जेडीयू और बीजेपी के 17-17 सीटों पर लड़ने, जबकि एलजेपी और आरएलएसपी के लिए 6 सीटें छोड़ने की बात कही गई।
SHARE THIS POST.
Editor SN KAUSER
EK NAZAR BIHAR
9955154301

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें