"अबतक नही लगा गायब लड़की मुर्शीदा बेगम"रिंकी" का पता" आज दिनांक- 02-07-2018 को जिला परिसर इमरान आलम ने पिछले दिनों पूर्णिया बस स्टैंड से गायब लड़की के मामले को लेकर एसपी पूर्णिया, व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पूर्णिया एवं के. हाट सहायक के थानाध्यक्ष व जांच अधिकारी से मिलकर लड़की को रिकवरी करने हेतु आग्रह किया। वहीं अमर आग्रह पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए रिकवरी हेतु एक टीम का गठन करने का आदेश दिया। सनद रहे कि मानसिक रूप से कमजोर, बीरनिया, वार्ड-01, नगर पकंचयत बहादुरगंज निवासी, मुर्शीदा बेगम"रिंकी" दिनांक-18-06-2018 को अपने माता-पिता के साथ पूर्णिया इलाज कराने डॉक्टर के.के सिंह के वहाँ गयी थी, इलाज कराने के बाद शाम को 8 बजे के आसपास, पूर्णिया बस स्टैंड के "सवर्ण दीप होटल" में खाना खाने के बाद उनके पिता होटल वाले को बिल दे रहे थे, उनकी माँ हाथ धो रही थी, इस बीच अचानक लड़की गायब हो गयी, लड़की दिमागी रूप से कमजोर थी, कोई प्रेम प्रसंग का मामला नही था। (पूर्णिया ज़िला के खजांची (सहायक) थाना कांड स०-433/18 दिनांक- 22-...