गुजरात से आए हार्दिक ने शुक्रवार को अपने बिहार दौरे के क्रम में तेजस्वी से मिलने की इच्छा जताई थी. इसके पहले हार्दिक ने कहा कि बिहार में कुर्मी, कुशवाहा और धानुक जाति के लोग एक हो जाएं तो किसी की नहीं चलेगी!
पटेल नवनिर्माण सेना (पनसे) के अध्यक्ष हार्दिक पटेल शनिवार को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव से मिले. इस दौरान दोनों नेताओं ने काफी देर तक बातचीत की. तेजस्वी ने कहा कि 'हम तानाशाही ताकतों से मिलकर व डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे!
हार्दिक पटेल शाम में तेजस्वी के आवास पर पहुंचे. उनसे मुलाकात के बाद तेजस्वी ने ट्वीट किया, "महात्मा गांधी की जन्मभूमि से चलकर कर्मभूमि पधारे युवा साथी हार्दिक पटेल से आज अपने आवास पर मुलाकात हुई. हम युवा दक्षिणपंथी अधिनायकवाद के खात्मे, समतामूलक समाज के निर्माण, किसानों और युवाओं के हितों के लिए संघर्षरत हैं. हम तानाशाही ताकतों से मिलकर व डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे!
Note: (बिहार के सियासी गर्मा गरम खबरों के लिए हमारे न्यूज़ ब्लॉग को अपने Email के द्वारा SUBSCRIBE अवश्य कीजिए।)
SN Kauser
Eknazarbihar

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें